परेड ऐसी कीजिये, पीछे वाला कदम मिला न पाय ।
भरपूर सजा उसको मिले, आप मंद मंद मुस्काएं ॥
सुख चैन गया, आनंद गया, कुतवा सी बन गयी शकल|
जब जब उस्ताद ने कहा, छोटा कदम दौड़ के चल||
मकरागिरी ऐसे कीजिये, उस्ताद देख ना पाये ।
PT भर आराम करो, NAP भी बच जाये ॥
वे सब OT धन्य है, पर उपकारी अंग ।
असाइनमेंट शेयर करे, जो पूरे बैच के संग ॥
दौड़ावत कोई और है, आर्डर दे दिन रैन ।
सब भरम DI पर करें, कि छीन लिया सुख चैन ॥
सूरज की पहली किरण, संग शिशु भोली मुस्कान ।
बेचारे OT आ गए करने विश्राम सावधान ॥
झूठी आशाओं के शाख पर, दिए फ़र्ज़ी विश्वास ।
सफ़ेद झूठ उस्ताद कहें "लास्ट राउंड, शाबाश" ॥
दौड़त दौड़त थक गया, जब सांस हुई कमजोर ।
पूछ रहा OT खड़ा, अबे वाटर पॉइंट किस ओर ॥
घूमे पूरी आज़ादी से NPA में कुत्ता बिल्ली ।
एक-दो-एक करते OT की खूब उड़ाते खिल्ली ॥
ट्रेनी के लिए आराम शब्द, मिथ्या है मेरे यार ।
आधी रात फॉल-इन हुआ, न जाने कितनी बार ॥
-प्रशान्त वर्मा

Bahut khoob sahab
ReplyDelete